फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीसैनी हवाई पट्टी से उड़ान 21 फरवरी तक बंद, यात्री निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। तकनीकी कारणों से नैनीसैनी हवाई पट्टी से उड़ान 28 फरवरी तक बंद कर दी गई है। हवाई सेवा संचालित कर रही कंपनी ने भी लोगों के पैसे लौटाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि इस रिफंड में भी समय ज्यादा लगन से लोग नाराज हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से नैनीसैनी के लिए 18 फरवरी तक हवाई सेवा बंद रखने की बात कही गई थी। टिकट बुक करा चुके यात्रियों को 19 फरवरी से उड़ान शुरू होने की उम्मीद थी। अब यह तिथि भी बढ़ा दी गई है। 28 फरवरी तक तकनीकी कारणों से हवाई सेवा के बंद रखने की सूचना मिलने से लोग मायूस हैं।

इसके साथ ही हेरिटेज एविएशन ने यात्रा रद्द होने पर सभी यात्रियों को टिकट की धनराशि लौटाना भी शुरू कर दिया है। धनराशि लौटाने में अधिक समय लगने से लोग परेशान हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वालों को भी बार-बार लोगों के सवालों का जवाब देना पड़ रहा है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वाले अंकुर कोहली ने बताया कि लोग टिकट की धनराशि रिटर्न करने को लेकर लगातार पूछताछ कर रहे हैं। फ्लाइट रद्द होने पर रिफंड तीन से चार दिन के भीतर करना चाहिए जबकि पांच फरवरी का रिफंड 11 दिन बाद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहा हाल.........
17 जनवरी- पहली व्यावसायिक उड़ान
18 जनवरी - विमान पंतनगर से सुबह 10.30 बजे के बजाय दिन में 2.10 बजे नैनीसैनी पहुंचा।
20, 21,22 जनवरी - विमान सेवा बंद रही।
25 जनवरी - तकनीकी खराबी के कारण विमान पंतनगर से पिथौरागढ़ नहीं आ सका।
26 जनवरी -तीन फ्लाइट संचालित हुई।
27 जनवरी - पंतनगर में दृश्यता कम होने से अपराह्न तीन बजे विमान यहां पहुंचा।
7 फरवरी - खराब मौसम के कारण फिर विमान सेवा बंद रही।
8 फरवरी - खराब मौसम के कारण विमान दो घंटा देरी से नैनीसैनी पहुंचा।
नौ फरवरी - नैनीसैनी से पंतनगर के लिए गया विमान तकनीकी खराबी के कारण पंतनगर से पिथौरागढ़ नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें