पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानाध्यक्षों का फेरबदल कर दिया है। पिथौरागढ़ कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक ध्यान सिंह को पुलिस कार्यालय से संबद्ध किया है। धारचूला के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी पिथौरागढ़ के कोतवाल बनाए गए हैं।
बेड़ीनाग थाना प्रभारी विजेंद्र साह को थानाध्यक्ष धारचूला, थल थानाध्यक्ष महेश पंत को बेड़ीनाग थानाध्यक्ष, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट को थल थानाध्यक्ष, नाचनी के थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट को गंगोलीहाट थानाध्यक्ष, गंगोलीहाट के थानाध्यक्ष पूरन राम आगरी को जाजरदेवल थानाध्यक्ष, कनालीछीना के थानाध्यक्ष महेश कांडपाल को नाचनी थानाध्यक्ष, बलुवाकोट के थानाध्यक्ष महेश चंद्र को झूलाघाट थानाध्यक्ष, झूलाघाट के थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा को बलुवाकोट थानाध्यक्ष, जाजरदेवल के थानाध्यक्ष केसी आर्या को डीडीहाट का थानाध्यक्ष और डीडीहाट के प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक धनकड़ को धारचूला कोतवाली में स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय से मिले निर्देशों के तहत थानाध्यक्षों के स्थानांतरण किए गए हैं।