फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में मिलेगी डायलिसिस की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत के लोगों के लिए अच्छी खबर है कि जिला अस्पताल में जल्द डायलिसिस सेंटर की सुविधा मिलने जा रही है। सरकार ने जिला अस्पताल में डायलिसिस सेंटर को मंजूरी दे दी है। किडनी के रोगियों को डायलिसिस के लिए दिल्ली, बरेली, हल्द्वानी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन


प्रदेश के वित्त मंत्री स्थानीय विधायक प्रकाश पंत ने जिला अस्पताल में डायलिसिस सेंटर को मंजूरी मिलने की जानकारी दी है। फोन पर अमर उजाला में हुई बातचीत में वित्त मंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल में 31 मार्च से पहले डायलिसिस सेंटर स्थापित हो जाएगा। डायलिसिस सेंटर में दो डायलिसिस मशीन और चार बेड लगाए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि काफी लंबे समय से पिथौरागढ़ में डायलिसिस सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही थी। लोगों को इससे लाभ होगा।


नए सत्र से पिथौरागढ़ में शुरू होंगी नर्सिंग कॉलेज की कक्षाएं
पिथौरागढ़। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने बताया कि पिथौरागढ़ के नर्सिंग कॉलेज के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का भवन बनकर तैयार हो गया है। नए सत्र से पिथौरागढ़ में नर्सिंग कॉलेज की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। गौरतलब है कि इस समय पिथौरागढ़ के नर्सिंग कॉलेज की कक्षाएं हल्द्वानी में संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन


2020 में तैयार हो जाएगा बेस अस्पताल
पिथौरागढ़। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि पिथौरागढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में गंभीरता से काम किया जा रहा है। निर्माणाधीन बेस अस्पताल के लिए 10 करोड़ रुपये और मंजूर कर दिए गए हैं। बेस अस्पताल के निर्माण में अब तक 22 करोड़ रुपये खर्च हो गए हैं। अगले साल फिर 10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वर्ष 2020 में अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें