मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। छह सूत्री मांगों को लेकर गांधीनगर के लोगों ने मदकोट चौराहे पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। माइनस दो डिग्री तापमान के बावजूद ग्रामीणों का जोश कम नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूूरी नहीं होती, आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
गांधीनगर और जोशा के ग्रामीण गाजेबाजे के साथ गांव से 29 किमी दूर मुनस्यारी पहुंचे और नारेबाजी करते हुए क्रमिक अनशन पर बैठ गए। ग्रामीणों ने आठ किमी जोशा-गांधी नगर मोटर मार्ग बनाने, गांधी नगर जूनियर हाईस्कूल बनाने, जोशा-गांधीनगर पैदल मार्ग पर गौना उडियार पर पैदल पुलिया बनाने, आपदा के दौरान टूटे मकानों का मुआवजा देने, पेयजल लाइन को ठीक करने, मदकोट-जोशा मार्ग की दशा सुधारने, राइंका जोशा में अध्यापकों की नियुक्ति करने की मांग की है। सोमवार को अनशन पर ग्राम प्रधान बसंत राम और राकेश रोशन बैठे।