फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहावने मौसम के बीच सुबह-शाम कड़ाके की ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला। यहां का मौसम रविवार को सुहाना रहा। सुबह से ही धूप खिली रही। खुले मौसम में हिमालय का नजारा देखते ही बन रहा है। शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिला मुख्यालय और धारचूला में नगरपालिका की ओर से अलाव जलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हाल की बर्फबारी से मौसम खुशनुमा हो गया है। बर्फ की चादर से ढकी हिमालय की चोटियों की सुंदरता निखरने लगी है। जिला मुख्यालय के चंडाक, भाटकोट, ऐंचोली आदि स्थानों से हिमालय के बेहतरीन नजारे दिखाई देते हैं। लोग इन नजारों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। आने वाले कुछ दिन मौसम इसी प्रकार साफ रहने का अनुमान है।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में हुई बर्फबारी के कारण सर्द हवा का भी बोलबाला है। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोगों को ठंड से बचाने के लिए जिला मुख्यालय में कई स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। धारचूला में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी पीएस बोरा के निर्देश पर तहसील रोड, नेपाल रोड, गांधी चौक और अनवर चौक पर अलाव जलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें