फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनौड़ा वार्ड की समस्याओं का समाधान होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने नए वार्ड धनौड़ा का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वार्ड में पथ प्रकाश व्यवस्था, रास्ते का निर्माण, कूड़ा निस्तारण की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष रावत ने धनौड़ा, नेड़ा और बस्ते क्षेत्र में विकसित हुई नई कॉलोनियों का रविवार को भ्रमण किया। इस दौरान सभासद दिनेश कापड़ी के नेतृत्व में लोगों ने उनका स्वागत किया। सभासद कापड़ी ने बताया कि धनौड़ा वार्ड को परिसीमन के बाद पालिका में शामिल किया गया है। वार्ड में रास्ते, जल निकासी, पथ प्रकाश, कूड़ा निस्तारण आदि कई समस्याएं हैं।

रावत ने भरोसा दिलाया कि वार्ड में नालियों, रास्तों, पार्क, मैदान, शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। पथ प्रकाश के लिए स्थानों का चयन किया जा रहा है। साथ ही सफाई व्यवस्था के लिए स्वच्छक तैनात किए जा रहे हैं। इस दौरान संजय शर्मा, कैलाश शर्मा, जगदीश शर्मा, नवीन कापड़ी, अजय बिष्ट, प्रकाश शर्मा, जगदीश पांडेय, डॉ. भूपाल चंद, कै. रामी चंद, धरम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें