पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राइंका देवलथल में मॉड्यूल विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया।
शिविर में न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, भूमि, वन संबंधी कानून, प्रथम सूचना रिपोर्ट, भरण-पोषण, वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण, बाल अधिकार, मानव तस्करी आदि कानूनी जानकारियां दी गईं। शिविर में 6 बीपीएल प्रमाण पत्र, पांच परिवार रजिस्टर की प्रति जारी करने के साथ ही पांच पेंशन संबंधी कार्रवाई की गई।
शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधीर तोमर, प्राधिकरण के सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन मनोज कुमार द्विवेदी, सिविल जज जूनियर डिवीजन अकरम अली, प्रधानाचार्य एके श्रीवास्तव, डीजीसी पृथ्वीराज सिंह बनकोटी, एसओ थल पीएस रावत, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. भारत उप्रेती, डॉ. डीआर चन्याल, पीएलवी महेश जोशी, एसएस बसेड़ा, मथुरा दत्त चौसाली, प्रकाश चंद्र पांडेय आदि थे।