फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन सीमा पर सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रशासनिक अधिकारियों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग के गुंजी और उच्च हिमालयी क्षेत्र नाभीढांग का भ्रमण किया। उन्होंने सीमा पर सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एडीएम आरडी पालीवाल और सीडीओ वंदना बीते दिन हेलीकॉप्टर से गुंजी पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारियों ने शौचालय और गांधी चबूतरा भी देखा। क्षेत्र में पेयजल योजनाओं के लिए धन की स्वीकृति की गई है।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को पेयजल योजना में जल्दी के कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। एडीएम पालीवाल ने बताया कि ग्रिफ अधिकारियों को नाभीढांग तक सड़क निर्माण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि हिमपात शुरू होने से पहले जितना तेजी से सड़क निर्माण हो सकता है किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें