फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी सड़क 6 किमी के दायरे में तीन स्थानों में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी सड़क नाचनी से ककड़सिंह बैंड के पास तीन स्थानों पर बंद है। सड़क बंद होने से सात दिन से रसोई गैस का वाहन रसियाबगड़ में फंसा है। क्षेत्र में फल, सब्जी राशन की किल्लत होने लगी है। मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क भी कई स्थानों पर खतरनाक हो गई है।
विज्ञापन


रातीगाड़ में सड़क एक सप्ताह से बंद है। तीन दिन पहले हरड़िया में वैलीब्रिज खतरे में आ गया था। ब्रिज के एबटमेंट के नीचे की जमीन हरड़िया नाले में बह गई। रविवार को ककड़सिंह बैंड के पास पहाड़ी दरकने से सड़क बंद हो गई। नाचनी से दो किमी आगे हरड़िया, उससे दो किमी आगे रातीगाड़ और वहां से चार किमी आगे ककड़सिंह बैंड में सड़क बंद है। नाचनी से आगे तेजम, गिरगांव, कालामुनी, मुनस्यारी क्षेत्र में फल, सब्जियों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मुनस्यारी को जा रहा रसोई गैस का वाहन एक सप्ताह से रसियाबगड़ में खड़ा है।

उससे आगे रातीगाड़ और ककड़सिंह बैंड में सड़क बंद होने से रसोई गैस का वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहा है। लोक निर्माण विभाग सड़कों को खोलने के प्रयास में लगा हुआ है। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से सड़क खोलने में दिक्कत हो रही है। लोग जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही कर रहे हैं। मुनस्यारी जौलजीबी सड़क पर सेरा आटाचक्की के पास लगातार भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें