पिथौरागढ़। नेशनल कमीशन बिल के विरोध में आईएमए से जुड़े चिकित्सक शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे। आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने बैठक कर कहा कि नेशनल कमीशन बिल को सरकार पुन: लोकसभा में पारित करने के लिए ला रही है।
संगठन अध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन प्रसाद और सचिव डॉ. जेसी गढ़कोटी ने बताया कि बिल के विरोध में देशभर में चिकित्सक सुबह छह से शाम छह बजे तक हड़ताल पर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि इस बिल से निजी मेडिकल कॉलेज खुलने की प्रक्रिया आसान होगी और उन्हें फीस, सीट आवंटन का अधिकार होगा। इससे पढ़ाई महंगी होगी। गरीब वर्ग के लिए मेडिकल में प्रवेश असंभव होगा और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।