फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का निर्माण न होने से भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मणकनाली-पाभें स्वीकृत सड़क का निर्माण न होने से गुस्साए कई गांवों के लोगों ने तहसील मुख्यालय तक 11 किमी पैदल चलकर जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद गंगोलीहाट में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


भामा की प्रधान हेमा देवी, जाखनी की प्रधान विमला देवी, पाभें की प्रधान मुन्नी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंदी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता चंचल सिंह, पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह भंडारी के नेतृत्व में जाखनी, भामा, पाभें के सैकड़ों महिला, पुरुष शनिवार को पाभें से गंगोलीहाट तक जुलूस की शक्ल में पहुंचे। इन लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मड़कनाली से पाभें तक 7.2 किमी सड़क स्वीकृत हुई। विभाग ने सड़क के टेंडर भी लगा दिए, लेकिन काम अब तक शुरू नहीं किया।

तहसील के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पूरन राम टम्टा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में सड़क का निर्माण न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि यातायात सुविधा न होने से इन गांवों से लगातार पलायन हो रहा है। बीमार और वृद्धों को सड़क तक लाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। कहा कि सड़क का काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जुलूस के बाद इन लोगों ने तहसील कार्यालय के नजदीक गेस्टहाउस के पास क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। अनशन में चंचल सिंह, हरगोविंद महरा, पुष्कर सिंह महरा, गोपाल सिंह, पूरन सिंह बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें