फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में वाहनों की पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लॉक का प्राइमरी स्कूल जमीरपानी दोपहिया वाहनों का पार्किंग स्थल बन चुका है। यहां स्कूल बंद होते ही वाहन खड़े होने लगते हैं। इससे स्कूल में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर सड़क के किनारे प्राइमरी स्कूल जमीरपानी है। दोपहर बाद स्कूल की देखरेख के लिए कोई भी नहीं रहता। स्कूल बंद होते ही आसपास के गांव वाले स्कूल परिसर में अपने दोपहिया वाहन खड़े कर देते हैं। कुछ समय से यह सिलसिला बेरोकटोक जारी है। इसी तरह स्कूल समय में गाड़ियां खड़ी होने से बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ रहा है।

क्षेत्र की प्रधान कमला देवी ने कई बार प्रधानाचार्य से इस पर रोक लगाने को कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रधानाचार्य गीता जोशी का कहना है कि गांववालों को कई बार वाहन पार्क न करने को कहा गया है। इस बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन


दो बार हो चुकी है चोरी
देखरेख के अभाव में स्कूल में दो बार चोरी हो चुकी है। इससे पहले स्कूल से मध्यान्ह भोजन योजना का सिलिंडर आदि सामान चोरी हुआ था। इन घटनाओं में अभी कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है। अब स्कूल में चल रही पार्किंग के चलते रोजाना लोगों की आवाजाही बनी रहती है। स्कूल परिसर में आवाजाही खुली होने से चोरियों की आशंका भी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें