फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में पानी नहीं, स्कूल की छत टपक रही

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पानी नहीं आ रहा, जबकि मझेड़ा के प्राथमिक विद्यालय की छत टपक रही है। स्कूल में बिजली भी नहीं है। प्रशासन के औचक निरीक्षण में सरकारी विभागों की ये अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। प्रशासन ने विभागों से इस पर जवाब मांगा है। साथ ही अव्यवस्थाएं जल्द दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शासन के निर्देशानुसार एसडीएम संतोष पांडेय ने शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह नाकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां पता चला कि अस्पताल में कई दिनों से पानी ही नहीं आ रहा। पाइप लाइन टूटी है। जल संस्थान ने कई बार कहने के बाद भी लाइन की मरम्मत नहीं की। दूसरी ओर एएनएम सेंटर में बिजली नहीं मिली। पता चला कि लाइन का तार टूट गया था। विभाग को समस्या बताई गई, लेकिन किसी ने मरम्मत की जहमत नहीं उठाई।

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय मझेड़ा बदहाल मिला। स्कूल भवन में टिन की छत है। छात्रों ने बताया कि बारिश में छत टपकती है। ऐसे में भीगकर पढ़ाई करनी पड़ती है। इसके बाद एसडीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र, सस्ता गल्ला दुकान, शराब दुकान के साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं ठीक मिली। अस्पताल, स्कूल की अव्यवस्थाओं पर एसडीएम ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों से समस्या को लेकर जवाब तलब किया है। साथ ही जल्द व्यवस्था सुधारने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें