फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलेटा में निर्माण सामग्री से पटी सड़क दे रही दुर्घटना को बुलावा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना-पिथौरागढ़ सड़क पर पलेटा के पास पड़ी सीमा सड़क संगठन की निर्माण सामग्री दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। सड़क के दोनों तरफ रेता, पत्थर की गिट्टी डालकर सड़क को बाधित किया गया है। पलेटा के पूर्व प्रधान परमानंद कापड़ी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर निर्माण सामग्री को सड़क से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि पलेटा के पास सीमा सड़क संगठन ने भारी मात्रा में रेता और गिट्टी सड़क में जमा कर रखी है। सड़क के दोनों ओर रखी गई निर्माण सामग्री के कारण सड़क वाहनों के संचालन के लायक नहीं है। रेता और गिट्टी सड़क में फैली हुई है। सड़क बाधित होने से यातायात संचालन में परेशानी आ रही है। दुपहिया वाहन रपट रहे हैं। हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। उधर, सीमा सड़क संगठन के अवर अभियंता पीएस पिंगल का कहना है कि पलेटा में हॉटमिक्स प्लांट है। जगह न होने के कारण सड़क के किनारे निर्माण सामग्री रखी गई है। एक सप्ताह के भीतर निर्माण सामग्री हटा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें