फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा न करने पर कर्मी का स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उपभोक्ताओं की शिकायत पर विद्युत वितरण खंड के ईई ने राजस्व रोकड़िया का बेड़ीनाग स्थानांतरण कर दिया है। कर्मी पर उपभोक्ताओं के बिल जमा नहीं करने और अनुशासनहीनता के आरोप में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड के ईई नितिन सिंह गर्खाल को पिछले दिनों राजस्व रोकड़िया नितिन भट्ट द्वारा उपभोक्ताओं के बिल जमा नहीं करने की शिकायत मिली थी। इस पर ईई ने कर्मी को तलब कर बिल जमा कराने को कहा था। आरोप है कि कर्मी ने ईई को बिल जमा करने से मना कर दिया। इसे लेकर कार्यालय में ईई और कर्मी के बीच गर्मागर्मी भी हुई। अब ईई ने कर्मचारी पर प्रशासनिक, वित्तीय अनियमितता और अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है।

इस आचरण पर ईई ने कर्मी का बेड़ीनाग स्थानांतरण कर दिया है। वहीं, स्थानांतरण के बाद आरोपी कर्मचारी ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपा है। कहा है कि अधिकारी ने व्यक्तिगत द्वेष भावना के चलते उसका स्थानांतरण किया है। वहीं, शुक्रवार को अन्य कर्मचारियों ने ईई को ज्ञापन सौंपा और स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की। इस दौरान हेमंत सिंह रावत, नरेंद्र सिंह, जगदीश पांडे, एनसी जोशी, कृष्ण पुनेठा, हरीश सिंह, बसंत बल्लभ, मदन पाटनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें