फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट और मल्लिकार्जुन के बीच खिताबी भिड़ंत होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में जय मलयनाथ स्वामी क्रिकेट क्लब डीडीहाट ने मल्लिकार्जुन क्रिकेट क्लब अस्कोट को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में अस्कोट की टीम 12 ओवरों में 53 रनों पर ऑलआउट हो गई। दीपक लुंठी ने 15, पंकज कुमार 12 रन बनाए। डीडीहाट की ओर से अंकुर ने 4, अमर ने 3 विकेट लिए। डीडीहाट ने 6 ओवरों में एक विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। डीडीहाट की ओर से अमर ने 25, योगी कन्याल ने 13 रन बनाए।
विज्ञापन


अंपायर प्रियांशु धामी, कपिल कुमार थे। आंखों देखा हाल देवेंद्रपाल ने सुनाया। मल्लिकार्जुन युवा क्रिकेट क्लब की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच गई है। मुख्य अतिथि पूर्व जिपं सदस्य महेंद्र पाल, आयोजक पवन बिष्ट, तनुज पाल, नवीन रावत ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। आयोजकों ने बताया कि खिताबी मुकाबला 14 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें