फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दी जंगलों को आग से बचाने की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। वन विभाग ने जंगलों को आग से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। स्कूली बच्चों को आग लगने के कारण और बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कहा गया कि जंगलों में लगने वाली आग से छोटे पौधे नष्ट हो जाते हैं। जमीन की सतह जलने से उस पर किसी प्रकार की वनस्पति पैदा नहीं हो पाती। जंगलों को आग से सुरक्षित रखने के लिए सबसे पहले इरादतन आग लगाने वालों को चिन्हित किया जाए।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुनस्यारी में हुई गोष्ठी में शिक्षकों और बच्चों ने भाग लिया। वन बीट अधिकारी दया पांगती, खिला मेहरा, वन बीट अधिकारी कैलाश चंद्र पांडे ने बच्चों को वनों में आग से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य दमयंती पांगती ने वन विभाग के कर्मचारियों के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन


वनों को आग से बचाने की अपील
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। रेंज कार्यालय दशाईथल में हुई वनाग्नि गोष्ठी में वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को वनों की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। वन दरोगा मोहन चंद्र जोशी, बृजमोहन पंत, देवेंद्र मेहरा, सूरज उपाध्याय ने आग से वनों को होने वाले नुकसान की जानकारी दी। कहा कि जंगलों में आग लगने से न केवल वनस्पति को नुकसान पहुंचता है, बल्कि जंगली जानवर आग की चपेट में आकर मारे जाते हैं। आग लगने से धरती को नुकसान पहुंचता है। बरसात में भूस्खलन का खतरा रहता है। उन्होंने वनों को आग से बचाने में सहयोग की अपील की। गोष्ठी में विद्या मंदिर दशाईथल के विद्यार्थी और ग्राम प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें