फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नशामुक्ति, यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलुवाकोट/पिथौरागढ़। बलुवाकोट थाना पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज बलुवाकोट में नशामुक्ति, यातायात नियम, साइबर अपराध के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। अगले 10 दिनों तक बलुवाकोट थाना पुलिस स्कूलों में उक्त अभियान चलाएगी।
विज्ञापन


उप निरीक्षक मनोज अधिकारी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। अधिकारी ने एटीएम धोखाधड़ी के साथ ही साइबर अपराध से बचने के भी उपाय बताए। कहा कि किसी को भी अपना एटीएम कोड न बताएं।

उन्होंने दोपहिया वाहनों में तीन सवारियों को न बैठाने और सदैव हेलमेट का प्रयोग करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य हरिशंकर आर्या ने विद्यार्थियों से समाज में जागरूकता लाने की अपील की। जागरूकता अभियान में पुलिस कर्मी मोहम्मद फहीम, परिवर्तन संगठन के रमेश सिंह ठगुन्ना, पूरन ग्वाल, रोहित खाती मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें