फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमन्ना और राहुल के प्रोजेक्ट को पहला स्थान मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिनी विज्ञान प्रदर्शनी की शनिवार से शुरुआत हो गई। इसका शुभारंभ जिला बाल विज्ञान कांग्रेस के सक्रिय सदस्य अंबिका नंदन जोशी ने किया। इस दौरान हुए कार्यक्रम में छात्रों ने 17 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इनमें पर्यावरण, सौरऊर्जा आदि के मॉडल तैयार किए गए।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट निर्माण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में तमन्ना मेहता एवं राहुल गिरी ने प्रथम, भूपेश श्रीवास्तव द्वितीय, निशांत जोशी ने तृतीय स्थान पाया। प्राथमिक वर्ग में आरुषी राज प्रथम, खुशी शर्मा द्वितीय, आशीष कुमार, सचिन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक दिनेश जोशी ने छात्रों को विज्ञान के महत्व को बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जीबी कांडपाल ने समाजसेवी पुष्कर दत्त जोशी, गणेश दत्त का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें