फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता के समापन पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पीएनएफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल के खेल सप्ताह के अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ दौड़ का आयोजन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि शहर कोतवाल ध्यान सिंह थे। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला शिक्षा अधिकारी शौकत अली एवं स्कूल प्रबंधक अंशु अरोड़ा ने दीप जलाया। कार्यक्रम के प्रारंभ में छात्रों की मैराथन हुई।
विज्ञापन


बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ हुई दौड़ में सौरभ भट्ट ,मेघा मेहता, प्रशांत जोशी एवं शाहिल चंद विजयी हुए। कोतवाल ध्यान सिंह ने विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की प्रबंधक अंशु अरोड़ा ने कहा कि पढ़ना हमारे मानसिक विकास के लिए आवश्यक है तो खेल हमारे शारीरिक विकास के लिए जरूरी है।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी शौकत अली ने कहा कि आज के समाज में बेटियां कई क्षेत्र में अच्छा नाम कमा रही हैं। उनको पूरा सम्मान मिलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें