फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन और गरिमा को मिली चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महर्षि विद्या मंदिर में 22वीं क्रीड़ा प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। आईटीबीपी के खैल मैदान में हुए कार्यक्रम में कक्षा 3 से कक्षा 8वीं तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के द्वितीय कमान अधिकारी सुनील कुमार मौजूद रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


क्रीड़ा प्रतियोगिता में अलग-अलग दूरी की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, रिले रेस का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं का संचालन प्रेमा तिवारी और खेल शिक्षक प्रेम सिंह भंडारी ने किया। प्रधानाचार्य संजीव पांडे ने बताया कि जूनियर बालक वर्ग में अमन भंडारी एवं बालिका वर्ग में गरिमा बिष्ट ने एथलेटिक्स में चैंपियनशिप प्राप्त की।

सब जूनियर बालक वर्ग नरेंद्र और बालिका वर्ग में आरुषी अव्वल रहे। इन सभी प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को द्वितीय कमान अधिकारी सुनील कुमार ने पुरस्कार बांटे। विद्यालय की ओवरऑल चैंपियनशिप शक्ति सदन ने प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें