फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने सीपीयू और पुलिस का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे रसूखदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर सीपीयू और पुलिस का पुतला जलाकर विरोध जताया। यूथ कांग्रेस ने लचर कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस को घेरा है।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में गांधीचौक पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीपीयू मात्र चालान काटने तक सीमित रह गई है। रसूखदार लोग शहर में बगैर हेलमेट दोपहिया चलाते हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पिथौरागढ़ जैसी शांत वादियों में एसिड अटैक की घटनाएं हो रही हैं, पुलिस आरोपी को पकड़ने में 9 दिन का समय लगा देती है।

जिला मुख्यालय में वाहनों को जला दिया जा रहा है, पुलिस वाहनों को जलाने वालों का तक पता नहीं लगा पा रही। कहा कि कांग्रेस शासनकाल में विधायक निधि से लगे अधिकांश सीसीटीवी खराब पड़े हैं, इससे भी अपराधियों को पकड़ने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


संगठन के उपाध्यक्ष अमित जोशी, कमल भंडारी, छात्र नेता अभिषेक कोहली ने भी विचार रखे। प्रदर्शन में मनोज महर, करन सिंह, पारस सिंह, करन लाबट, गौरव चंद, आनंद धामी, धीरज कुमार, उज्जवल लोहिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें