फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरी की नदी से लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलजीबी/अस्कोट (पिथौरागढ़)। तीन दिन से लापता किशोरी की लाश यहां घिंघरानी के पास महाकाली नदी से मिली है। किशोरी नदी से पानी भरने गई थी।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जौलजीबी के पुराना बाजार निवासी असूबे अहमद की पुत्री अरीबा (15) 28 दिसंबर को नदी से पानी भरने के लिए गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो उसकी चप्पल नदी किनारे मिली थी। परिजनों ने अरीबा की कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। शनिवार को उसकी लाश घिंघरानी नामक स्थान पर महाकाली नदी से बरामद हुई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची अस्कोट पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। किशोरी के पैर फिसलने के कारण नदी में गिरने की आशंका पुलिस जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें