फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से जौलजीबी जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ से जौलजीबी जा रही ऑरगन कार चर्मा से ओगला के बीच वालीखेत नामक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


रविवार को मुनस्यारी निवासी भगवान सिंह कार्की पुत्र भवान सिंह कार्की अपनी पत्नी सुनीता कार्की और रिश्तेदार गुरना निवासी दीपा भट्ट के साथ अपने निजी वाहन (यूपी 27-8926) से पिथौरागढ़ से जौलजीबी जा रहे थे। वाहन भवान सिंह कार्की चला रहे थे। करीब ढाई बजे वालीखेत के पास कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिर गई। गनीमत रही कि कार खाई में एक पेड़ से अटक गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

दुर्घटना में तीनों कार सवारों को गंभीर चोटें आई हैं। अस्कोट के थाना प्रभारी मोहम्मद आसिफ खान, उप निरीक्षक संजय कुमार, एसआर टम्टा के नेतृत्व में पुलिस दल ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की हालत खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें