फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Sun, 24 Dec 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में क्रिसमस मनाते घनश्याम ओली सोसायटी के बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिसमस के मौके पर यहां द होटल स्कूल में घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और सांता क्लाज बनकर उपहार बांटे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन होटल स्कूल के निदेशक मुकेश भट्ट, सूरज बिष्ट, शिवराज राणा और घनश्याम ओली सोसायटी के अध्यक्ष अजय चंद्र ओली ने किया। कहा कि प्रभु यीशु ने मानवता की रक्षा और प्रेम का संदेश दिया था। इस संदेश को ज्यादा व्यापक रूप देने की जरूरत है। घनश्याम ओली सोसायटी में रहने वाले गरीब घरों के बच्चों में से कई ने पहली बार क्रिसमस के कार्यक्रम में भागीदारी की।

द होटल स्कूल की ओर से विभिन्न व्यंजन तैयार किए गए थे। यह व्यंजन कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को बांटे गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सूरज, पूजा, शिवराज, कंचन, प्रेरणा, करुणा खर्कवाल, अंजलि, महिमा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे दिन यह कार्यक्रम चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें