फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए खुले में रखा है विस्फोटक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी-मिलम मोटर मार्ग के निर्माण के लिए चट्टानों को तोड़ने के लिए जगह-जगह विस्फोट किए जा रहे हैं। विस्फोटकों को खुले स्थानों पर रखा जा रहा है। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
विस्फोटकों की देखरेख की जिम्मेदारी नेपाली मजदूरों को सौंपी गई है। बताया गया है कि विस्फोटकों को रखने के लिए मैगजीन भी निर्माणदायी संस्था के पास नहीं है। खास बात यह है कि विस्फोट के लिए अनुमति नहीं ली गई है। साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए निर्माण कार्य के दौरान विस्फोटकों का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। एसडीएम विवेक प्रकाश ने कहा है कि विस्फोटकों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मुनस्यारी से मिलम मोटर मार्ग का निर्माण कार्य सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने कोलकाता की एबीसीआई कंपनी को ठेके पर दिया है। कंपनी की ओर से जिमिघाट के पास चट्टान तोड़ने के लिए लगातार विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। विस्फोट में काम आने वाले जिलेटिन, वायर, डेटोनेटर को कई जगह खुले स्थानों पर रख दिया गया है। चट्टान तोड़ने के लिए बिछाया गया विस्फोटक कई जगह बिखरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस तरह की हरकत की जानकारी पुलिस और खुफिया विभाग को दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


शीतकाल में उच्च हिमालयी क्षेत्र के जानवर कस्तूरा मृग, हिरन, भालू निचले इलाकों में उतरने लगते हैं। उनको इन विस्फोटों से गंभीर खतरा हो सकता है। क्वीरीजिमिया के सरपंच देवेंद्र सिंह देवा एवं धापा के सरपंच दिनेश धप्वाल का कहना है कि भारी मात्रा में बिना अनुमति के ब्लास्टिंग से उच्च हिमालयी क्षेत्र के जानवरों और स्थानीय लोगों को नुकसान पहुंच सकता है। इधर, एसडीएम विवेक प्रकाश ने कहा है कि इस तरह की लापरवाही पर सख्त कदम उठाया जाएगा। उन्होंने एबीसीआई कंपनी के स्थानीय प्रबंधक को पत्र भेजकर विस्फोटकों का प्रयोग तत्काल बंद करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें