फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका अभिप्रेरण शिविर में सुझाव दिए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय हाइस्कूल बजेटी, राजकीय जूनियर हाइस्कूल बजेटी और प्राथमिक विद्यालय पपदेव ने संयुक्त रूप से बालिका अभिप्रेरण शिविर का आयोजन किया। उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि प्रभारी थानाध्यक्ष किशोर पंत ने छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों से बचने के सरल उपाय बताए।
विज्ञापन


शिविर में अर्पण संस्था की आशा पाल ने बालिकाओं को अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी। महिला उत्थान समिति के धीरेंद्र जोशी ने अपने अनुभवों की जानकारी दी। पूर्व प्रधानाध्यापिका शांती आर्या ने बालिका उत्थान के लिए सुझाव दिए। इस दौरान प्रधानाध्यापक नारायण दत्त जोशी, मनोज कुमार पांडेय, हाइस्कूल की प्रधानाचार्य सरस्वती भट्ट, एसआई चंद्रशेखर, आशा पाल, बीना सौन, जीवंती खाती, गीता भंडारी, ज्योत्स्ना वर्मा, सरिता पंत, ममता आर्या, हीरा सिंह, नरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें