फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष भंडारी, प्रांतीय सदस्य रावत का रोडवेज कर्मियों ने स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पिथौरागढ़ पहुंचे मोहन सिंह भंडारी और प्रांतीय प्रतिनिधि रमेश सिंह रावत का भव्य स्वागत किया। परिषद ने डिपो की 22 बसों को टनकपुर डिपो को स्थानांतरित करने पर रोष जताया और उनके स्थान पर डिपो को नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन


शाखा अध्यक्ष संजय महर की अध्यक्षता में हुई बैठक में परिवहन निगम का अस्तित्व बचाने पर मंथन किया गया। कहा गया कि डग्गामारी से डिपो को काफी नुकसान हो रहा है। स्टेशन परिसर में निजी वाहन खड़े करने का विरोध करते हुए कहा कि स्टेशन में सीसीटीवी लगाए जाने चाहिए। वक्ताओं ने विशेष श्रेणी के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग उठाई।

कहा गया कि पहले तो पिथौरागढ़ डिपो की 22 बसों को टनकपुर से संचालित किया गया। अब इन बसों को टनकपुर डिपो को स्थानांतरित कर दिया गया है। डिपो में 108 बसों का बेड़ा था, जो विभिन्न कारणों से घटकर मात्र 69 रह गया है। पिथौरागढ़ के आंतरिक मार्गों पर चलाने के लिए डिपो के पास बसें नहीं हैं। टनकपुर डिपो को दी गई बसों के बदले पिथौरागढ़ डिपो को 22 नई बसें दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष भंडारी, प्रांतीय प्रतिनिधि रावत ने मांगों को निगम के अधिकारियों और सरकार के सामने उठाने की बात कही। इस दौरान शाखा मंत्री पवन कुमार, मनोेहर सिंह जेठी, केडी जोशी, नवीन कोठारी, दीपक सिंह कठायत, कमल तिवारी, सुरेश चंद्र पांडेय, राजेंद्र सिंह भाकुनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें