फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचेश्वर बांध की कानूनी लड़ाई कैसे लड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज में लगाए गए विधिक जागरूकता शिविर में लोगों ने न्यायिक अधिकारियों और वकीलों से जानना चाहा कि पंचेश्वर बांध की कानूनी लड़ाई को कैसे लड़ा जाए। शिविर में यातायात के नियम, मानव तस्करी, सरकारी योजनाओं के लाभ, बाल विकास और महिला उत्पीड़न के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


शिविर में थानाध्यक्ष टीएस राणा ने बच्चों के संरक्षण और यातायात नियमों की जानकारी के साथ ही दुर्घटना के समय क्या किया जाए, इस संबंध में जानकारी दी। शिविर में कार्ड संस्था की भागीरथी पोखरिया ने मानव तस्करी को लेकर बने कानूनों और इसमें होने वाली सजा के बारे में बताया। पैरालीगल स्वयंसेवक महेश जोशी ने सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ कैसे लिया जाए, इस बारे में बताते हुए कहा कि बिना जागरूकता के यह लाभ नहीं मिल सकता और लाभ न मिल पाने पर कैसी कानूनी मदद ली जाए इस बारे में बताया।

जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रेनू ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कानून की जानकारी के अभाव में बाल अपराध बढ़ते हैं। महिला उत्पीड़न और किशोर न्याय बोर्ड के बारे में भी लोगों को बताया गया। ग्राम प्रधान मजिरकांडा सुरेंद्र आर्या ने भूमिहीनों को मालिकाना हक देने और पंचेश्वर बांध बनने पर विस्थापन की कानूनी लड़ाई कैसे लड़ी जाए, इसकी जानकारी मांगी। शिविर में विकास खंड मूनाकोट, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों के न आने से ग्रामीणों में गुस्सा था।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शिविर को फिर से लगाने और सभी विभागों की उपस्थिति तय करने की मांग की। शिविर में प्रधानाचार्य जगदीश लाल साह, समाज कल्याण अधिकारी किशन राम, मदन मोहन भट्ट, जेएम सहदेव, कैलाश भट्ट, युवा शक्ति संगठन की अध्यक्ष अंजली कुमारी, समाजसेवी जानकी कापड़ी सहित विद्यालयों के बच्चे उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें