फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका का सफाई अभियान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौैरागढ़। नगरपालिका का विशेष सफाई अभियान जारी है। बुधवार को कुमौड़ से पुलिस लाइन तक, पांडेगांव से डिग्री कॉलेज, न्यू बजेटी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती स्वयं फावड़ा चला रहे हैं।
विज्ञापन


अभियान में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। पालिकाध्यक्ष ने मौके पर मौजूद सफाई निरीक्षक सुनील को शाम की पाली में भी सभी हल्कों में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। हल्कों के निरीक्षण में कोई भी पर्यावरण मित्र अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पालिकाध्यक्ष ने व्यापारियोें और भवन स्वामियों से जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग डब्बों में एकत्र करने की अपील की कहा कि कूड़े को प्रतिदिन मोहल्ला स्वच्छता कर्मी उठाएंगे। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के निर्देश लाइनमैनों को दिए। पालिकाध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अभियान में सुभाष पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें