फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोटा-बोतल छोड़ो शौचालय से नाता जोड़ो

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट/गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। लोटा-बोतल छोड़ो शौचालय से नाता जोड़ो नारे के साथ हिमालय ग्राम विकास समिति ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों में अभियान छेड़ा है। कई टीमें गांवों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चला रही हैं। उधर, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के एनएसएस कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता सेवा अभियान के तहत रैली निकाली।
विज्ञापन


स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत कोठेरा गांव से हुई। बेल पट्टी के लिए रवाना की गई टीम ने जरमालगांव, ओलीगांव, भूलीगांव, बोकटा, कांडा, डम्डे, चौड़ा, डूनी, चहज, ड्यूल हड़ाकोट, टिम्टा, रामेश्वर में जागरूकता अभियान चलाया। दूसरा दल ग्वासीकोट नैनी, पिलखी, ननोली, खिरमांडे, रिठायत, मातोली, खेतीगांव, कंडाराछीना, किम्टा, सुरखाल, जजौली में जागरूकता अभियान चला रहा है। लोगों को शौचालय बनाने के लाभ और गंदगी के दुष्परिणाम बताए जा रहे हैं। आसपास का वातावरण साफ रखने की अपील की जा रही है। संस्थाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया है कि अभियान 29 सितंबर तक चलेगा।

उधर, पॉलीटेक्निक गणाईगंगोली में प्रधानाचार्य नीरज वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। एनएसएस प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्वच्छता से बीमारी समेत कई दिक्कतें खुद ही दूर हो जाएंगी। इस दौरान शिक्षिका अंजलि, सोनल, ज्योति, नंदकिशोर, कपिल, गोपाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें