फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दार्चुला जिला मुख्यालय में करंट से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। नेपाल के दार्चुला जिला मुख्यालय से सटे बंगाबगड़ गांव में शनिवार रात एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। रात के समय यह महिला छत पर कपड़े उठाने के लिए गई थी। दार्चुला में छह माह के भीतर करंट से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। पश्चिमी नेपाल के इस दूरस्थ जिला मुख्यालय में कई स्थानों पर बिजली के तार घरों की छत के ऊपर झूल रहे हैं।
विज्ञापन


दार्चुला नगरपालिका के वार्ड संख्या चार निवासी राजमती धामी (25) पत्नी प्रेम सिंह अपने तीन साल के बेटे के साथ बंगाबगड़ गांव में रिश्तेदारी में गई थी। रात के समय बारिश होने लगी तो वह छत पर रखे कपड़ों को लेने चल दी। इतने में बिजली के एक तार ने उसे चपेट में ले लिया।

इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन राजमती बुरी तरह झुलस चुकी थी। रात ही में राजमती को दार्चुला जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को राजमती के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें