फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। जंगल से जानवरों को लेकर घर आ रही एक बुजुर्ग महिला की शनिवार शाम करीब सात बजे पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर मौत हो गई। यह घटना मदकोट बाजार से मात्र 40 मीटर की दूरी पर हुई। वारदात की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। महिला के शव को काफी मशक्कत के बाद खाई से निकाल लिया गया है।
विज्ञापन


मदकोट निवासी धनुली देवी (62) पत्नी स्वर्गीय विजय सिंह धामी शनिवार शाम के समय जंगल से जानवरों को लेकर घर आ रही थी। हल्की बारिश के दौरान अचानक पहाड़ी से एक बड़ा सा पत्थर नीचे गिरा। इस पत्थर की चपेट में आई महिला 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सिर पर गंभीर चोट आने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री है। राजस्व पुलिस को हादसे की जानकारी दे दी गई है। कस्बे के आसपास ही इस तरह की वारदात होने से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें