फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की दुर्दशा के खिलाफ कुम्डार के लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क की दुर्दशा के खिलाफ कुम्डार के लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन

पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी से कुम्डार गांव को जाने वाली सड़क की दुर्दशा के खिलाफ बुधवार को क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कहा गया कि पिछले दिनों सड़क पर किया गया डामर उखड़ गया है। मई में अतिवृष्टि के समय क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत में घोर लापरवाही बरती गई और कुछ स्थानों पर नाममात्र की मरम्मत कर काम छोड़ दिया गया।

ग्राम प्रधान मीना देवी ने बताया कि पिछली सरकार के समय लोगों को यह जानकारी दी गई कि सड़क पर हॉटमिक्स की मंजूरी हो गई है लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हुआ। सड़क के किनारे जमा मिट्टी और मलबे से वाहनों का संचालन कठिन हो रहा है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि रसोईगैस के वाहन गांव नहीं पहुंच पाते। लोगों को सिलेंडर लाने में 100 रुपये का भाड़ा मजदूर को देना पड़ता है। लोगों ने डीएम से मांग की है कि एक बार खुद सड़क का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का पता लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी कहा है कि सरकार की सबका साथ सबका विकास की धारणा को धरातल पर लाने के लिए कम से कम लोगों को सुविधा तो मिलनी ही चाहिए। प्रदर्शन में उमेद सिंह, माधो सिंह, होशियार सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, कुंडल सिंह, गजेंद्र सिंह, सुनील सिंह, देवेंद्र सिंह, पंकज सिंह, देवेंद्र बम समेत तमाम लोग थे। डीएम सी रविशंकर ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि तत्काल सड़क की मरम्मत की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें