फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समान पद समान वेतन का लाभ नहीं मिलने से पेंशनर्स नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफयेर आर्गेनाइजेशन ने समान पद समान वेतन का शासनादेश जारी करने के नौ माह बाद भी लाभ नहीं मिलने पर रोष जताया है। एसोसिएशन ने शासनादेश के अनुरूप शीघ्र कर्मचारियों का भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन


गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ जोशी की अध्यक्षता और महासचिव डीएस भंडारी के संचालन में आयोजित बैठक में समान पद समान पेंशन को एक जनवरी 2016 से लागू करने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि समान पद समान वेतन का शासनादेश 15 अक्तूबर 2018 को जारी होने के नौ माह बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने शीघ्र कर्मचारियों को इसका भुगतान करने की मांग उठाई। पेंशनर को पारिवारिक पेंशन के लिए अर्ह जीवित सदस्य को पेन कार्ड में छूट देने, पेंशनरों के गोल्डन हेल्थ कार्ड अभी तक नहीं बनाने पर रोष जताया गया। इसके अलावा आर्गेनाइजेशन के जनपदीय अधिवेशन के आयोजन पर भी चर्चा की गई। आपसी विचार विमर्श के बाद अधिवेशन आगामी एक जुलाई को जिला पंचायत सभागार में करने का निर्णय लिया गया। बैठक में गोविंद बल्लभ नगरकोटी, टीएस कार्की, प्रेम सिंह, सीएस भट्ट, डीएन भट्ट, जेबी थापा, एनएल वर्मा, सहदेव कालौनी, बीबी भट्ट आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें