फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क नहीं बनने पर ग्राम प्रधान ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। रामकोट से पत्थरकोट के लिए सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। कई बार आंदोलन कर चुके ग्राम प्रधान ने दस दिन के भीतर मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर कलक्ट्रेट में आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कनालीछीना विकासखंड के हराली ग्राम पंचायत के प्रधान हरीश चंद्र ने कहा है कि बजट स्वीकृत होने के बाद भी रामकोट-पत्थरकोट मोटर मार्ग का निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को जंगल से आवाजाही करनी पड़ती है। कई बार स्कूली बच्चों को अकेले भेजने में भी जंगली जानवरों का भय बना रहता है। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि कई बार सड़क निर्माण को लेकर आंदोलन करने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान हरीश चंद्र ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा है कि दस दिन के भीतर यदि इस मामले में विभाग ध्यान नहीं देता है तो जिला कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें