फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्कोट में छह माह से कैरोसिन की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में पिछले छह माह से केरोसिन की किल्लत से ग्रामीण परेशान हैं। अक्सर शाम को बिजली बाधित रहने से ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारने को विवश होना पड़ता है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में शीघ्र तेल उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र में पिछले छह माह से केरोसिन नहीं आया है। इससे लोग परेशान हैं। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक जगदीश पांडेय ने बताया कि घर-घर बिजली, गैस कनेक्शन योजना के चलते केरोसिन का कोटा कम हो गया है। पहले छह माह में एक बार मिल रहा था लेकिन अभी कोटा नहीं मिला है। ग्रामीण रमेश सिंह, गोपाल सिंह, मनोहर सिंह, जगत मुनौला, दानी राम ने बताया कि गांवों में हमेशा बिजली की किल्लत रहती है। ऐसे में केरोसिन का कोटा उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने शीघ्र केरोसिन उपलब्ध नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें