फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ब्लाकों के 35 गांवों के लोगों को दी भूमि अधिकार की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एक्शन एड के तहत अर्पण संस्था की ओर से भू-अधिकार को लेकर डीडीहाट, कनालीछीना और धारचूला के 35 गांवों में भूमि अधिकार अधिनियम को लेकर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


धारचूला क्षेत्र के 17 गांवों में वन पंचायत और भूमि समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। वन कानून 2006 के अंतर्गत अनुसूचित और अन्य परंपरागत वनवासियों को उनके अधिकार देने और व्यक्तिगत भूमि का स्वामित्व राजी परिवारों को दिलाने पर चर्चा हुई।

प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान का आंकलन शीघ्र करने के साथ ही आपदा में नष्ट कृषि भूमि के बदले कृषि भूमि व प्रभावितों का विस्थापन समयावधि में करने की मांग की गई। बरम क्षेत्र में रैली और गोष्ठी के माध्यम से भूमि और वन पंचायत की समस्याओं को रखा गया। जौलजीबी, तीतरी, बगड़ीहाट क्षेत्र के लोगों ने पंचेश्वर बांध क्षेत्र की समस्याओं को रखा। अर्पण संस्था सचिव रेनू ठाकुर, एक्शन एड लखनऊ की मनीषा भाटिया, परियोजना समन्वयक खीमा जेठी, विनोद ओझा, धर्मेंद्र, कवींद्र, ज्योति, हेमलता, सीमा, जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें