फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात आठ बजे तक खुलेगा लंदन फोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केएमवीएन की ओर से संचालित लंदन फोर्ट अब सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। रात में लोग फोर्ट की आकर्षक विद्युत रोशनी का भी आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन


पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि आज तक फोर्ट को सुबह 11 से शाम सात बजे तक खोला जाता था। अब स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए रात आठ बजे तक फोर्ट को खोला जाएगा।

उन्होंने बताया कि फोर्ट स्थित रेस्टोरेंट में अब बर्थडे, सालगिरह और ऑफिस पार्टी निगम दरों पर आयोजित की जाएंगी। गुरुरानी ने कहा कि किले में प्रवेश करने पर लोगों से परिसर में गंदगी और किसी भी धरोहर के साथ छेड़खानी नहीं करने संबंधी शपथ भी रजिस्टर में दर्ज की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें