फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में खुले कोस्ट गार्ड भर्ती कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में कोस्ट गार्ड भर्ती कार्यालय खोलने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुुमार जोगदंडे से मिले और ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि सीमांत वासियों के साथ अन्याय कर यहां स्थित भर्ती कार्यालय को हटाकर विकासनगर ले जाया गया।

कहा है कि प्रदेश में कोस्ट गार्ड कार्यालय खोला जाना है। इसे पिथौरागढ़ में खोला जाना चाहिए। कहा है कि सीमांत जिले से पलायन लगातार जारी है। रोजगार की चाह में गांव खाली हो रहे हैं। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि गढ़वाल मंडल में सात भर्ती कार्यालय पहले से ही हैं जबकि कुमाऊं में मात्र दो हैं। ऐसे में कोस्ट गार्ड का कार्यालय सीमांत जिले में खोलकर पलायन रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कोस्ट गार्ड कार्यालय खोलने या फिर भर्ती कार्यालय को पुन: पिथौरागढ़ में स्थापित किए जाने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में कार्तिक खर्कवाल, रवि महर, दिनेश बिष्ट, कपिल सौन, सुधीर चौहान, राजेंद्र प्रसाद, प्रकाश देवली, जीवन कोहली, आनंद धामी, हीरा बिष्ट, भूरे मियां, जावेद खान, गजेंद्र सिंह, कैलाश जोशी, महिपाल वल्दिया, ललित पाल, रजत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें