फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकलाकोट से दारचिन पहुंचे दूसरे दल के यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल परिक्रमा पूरी कर कुग्गू लौट आया है। दूसरे दल के यात्री तकलाकोट से दारचिन पहुंच गए हैं। यात्रा का तीसरा दल कालापानी और चौथे दल के यात्री धारचूला से सुबह बूंदी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी के नियंत्रण कक्ष के मुताबिक 58 सदस्यीय पहला दल कैलाश और मानसरोवर की परिक्रमा पूरी कर कर कुग्गू लौट आया है। बृहस्पतिवार को यात्री तकलाकोट पहुंचेंगे और अगले दिन लिपुपास पार कर भारतीय सीमा में लौट आएंगे। दूसरे दल के 45 यात्री बुधवार को तकलाकोट से दारचिन पहुंच गए हैं। यहां से यात्रियों की कैलाश परिक्रमा शुरू हो गई है।

तीसरे दल के 56 यात्री गुंजी से कालापानी पहुंच गए हैं। यात्री बृहस्पतिवार को नाभीढांग के लिए रवाना होंगे। चौथे दल के 59 यात्री बुधवार सुबह आधार शिविर धारचूला से बूंदी को रवाना हुए। मंगलवार की शाम यात्रियों का यहां पहुंचने पर यात्रा अधिकारी दीवान सिंह बिष्ट और मनीष मेहरा के नेतृत्व में कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मियों ने स्वागत किया। उच्च हिमालयी क्षेत्र गुंजी, कालापानी में मौसम साफ है जबकि नाभीढांग और लिपुपास के बीच बारिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें