पिथौरागढ़। 55वीं वाहिनी एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी रवींद्र कुमार राजेश्वरी की अध्यक्षता में हुई भारत-नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों की समन्वय बैठक में अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई।
एसएसबी की सीमा चौकी झूलाघाट में हुई बैठक में तस्करी और अवैध गतिविधि को रोकने, सूचनाओं के आदान-प्रदान करने पर चर्चा हुई। तय हुआ कि दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां आपस में समन्वय स्थापित कर अवांछित गतिविधियों को रोकेंगे। सीमा क्षेत्र में तस्करी कतई नहीं होने दी जाएगी। बैठक में भारत की ओर से गुप्तचर विभाग, पुलिस की स्पेशल ब्रांच, स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारी, नेपाल की ओर से बैतड़ी के डीएसपी दुर्गा दत्त पंत, डीएसपी प्रहरी दिल्ली राम सुवेदी, भंसार उप निरीक्षक झूलाघाट जनक सिंह धामी मौजूद थे।