फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्ली, मल्ली चर्मा में ग्रामीण वायरल की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के तल्ली, मल्ली चर्मा के करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीण पिछले एक हफ्ते से संक्रामक रोगों से परेशान हैं। प्रधान और सरपंच ने गांवों में बुजुर्गों और बच्चों के बीमार होने की सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारी को दी। बावजूद इसके अभी तक गांवों में स्वास्थ्य कैंप नहीं लगाया गया है। इससे ग्रामीणों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन


तल्ली, मल्ली चर्मा के चौकी, दौला, आणा गांव, पातली, सेठी गांव, थली, अमकोट, ख्वांकोट, गैनाली, अमाली आदि गांवों की करीब पांच हजार की आबादी में बुजुर्ग और बच्चे पिछले एक हफ्ते से सरदर्द, बदन दर्द, बुखार, उल्टी आदि रोगों से परेशान हैं। चौकी गांव के प्रधान प्रयाग कुमार और सरपंच ललित जोशी ने बताया कि बीमारियों से ग्रामीण काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि एक हफ्ता पूर्व प्रभारी चिकित्साधिकारी कनालीछीना को ग्रामीणों के बीमार होने की सूचना दी गई। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने गांवों में शीघ्र स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग उठाई है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरएस श्रीवास्तव से जब मामले की जानकारी ली गई तो उन्होंने ग्रामीणों के बीमार होने की सूचना मिलने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि यदि गांवों में बीमारी फैली तो है तो शीघ्र स्वास्थ्य कैंप लगा कर बीमार लोगों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें