फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा देवी से पर्वतारोहियों के शवों को निकालने के लिए 13 जून को जाएगी एक्सपर्ट टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नंदा देवी चोटी में पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए पर्वतारोहियों के शवों को निकालने पर्वतारोहियों का दल अब 13 जून को हेलीकॉप्टर के जरिए नंदा देवी क्षेत्र में उतारा जाएगा।
विज्ञापन


वैसे इस दल को मंगलवार को रवाना होना था लेकिन आईटीबीपी के डीजी के समीक्षा को लेकर यहां पहुंचने से दल रवाना नहीं किया गया। आईटीबीपी के डीजी एसएस बेलवाल ने मंगलवार को हेलीकाप्टर से नंदा देवी बेस कैंप और मिलम क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी और अभियान में शामिल अन्य संस्थाओं के अधिकारियों के साथ कार्ययोजना की समीक्षा की। जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि बुधवार को भी कार्ययोजना पर चर्चा होगी। 13 जून की सुबह पर्वतारोही जवान नंदा देवी क्षेत्र में ड्राप किए जाएंगे।

13 मई को मुनस्यारी से नंदादेवी ईस्ट के लिए रवाना हुए 13 सदस्यीय दल में से ब्रिटेन निवासी मार्टिन मोरिन, जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड प्याने, रूपर्ट वेवैल, अमेरिका के एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, आस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकन्स और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडेय हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गए थे।
विज्ञापन


सर्च अभियान के दौरान बर्फ में पांच शव दिखाई दिए थे। जिस स्थान पर शव पड़े थे वहां खतरनाक दर्रे होने से सेना के हेलीकाप्टर से इन्हें निकालने का प्रयास सफल नहीं हो सका था। इसके बाद 32 सदस्यों के दल को क्षेत्र में भेजने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें