फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी की पुलिया ध्वस्त होने से अलग-थलग पड़े पातों गांव के वाशिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। सड़क कटिंग के लिए की गई ब्लास्टिंग से पातों गांव को जोड़ने वाली लकड़ी की पुलिया और मार्ग ध्वस्त हो गया है। एकमात्र मार्ग के बंद होने से पातों गांव की सात सौ की आबादी अलग-थलग पड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मार्ग से मलबा हटाकर पुलिया का निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन


इस समय मुनस्यारी से मिलम के लिए मोटर मार्ग का निर्माण चल रहा है। विकासखंड के दूरस्थ पातों गांव के लिए इसी सड़क के नीचे से पैदल मार्ग गुजरता है। शुक्रवार की सुबह सड़क कटिंग के लिए की गई ब्लास्टिंग से गिरे बोल्डरों से यह पैदल मार्ग और गोरी नदी में बनाया गया अस्थाई लकड़ी का पुल ध्वस्त हो गया। गांव को जाने वाले एकमात्र पुल और पैदल मार्ग के ध्वस्त होने से गांव के लिए आवाजाही ठप हो गई है। पातों गांव में 125 परिवारों के सात सौ सदस्य अलग-थलग पड़ गए हैं।

वन सरपंच लक्ष्मण सिंह, दीवान सिंह, एड.मनोहर सिंह सत्याल आदि ग्रामीणों ने इसकी सूचना टेलीफोन से प्रशासन को दे दी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मार्ग खोलने और पुलिया का निर्माण करने को लेकर बीआरओ को निर्देशित करने की मांग की है। वीआईपी ड्यूटी में पिथौरागढ़ पहुंचे मुनस्यारी के एसडीएम ने बताया कि अभी उनके पास सूचना नहीं है। यदि मार्ग बंद है तो उसे तत्काल खोलने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें