फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों से बेसिक शिक्षकों को हटाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह वल्दिया की अध्यक्षता और जिलामंत्री जेपी वर्मा के संचालन में हुई। बैठक में शिक्षकों ने विद्यालयी शिक्षा सचिव की ओर से उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों से बेसिक शिक्षकों को हटाने के लिए आदेश निर्गत होने का विरोध किया गया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि इस आदेश का शिक्षक संघ पुरजोर विरोध करता है।

यदि शिक्षकों को उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों से हटाया गया तो आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। शिक्षकों ने अनुरोध के आधार पर संपूर्ण रिक्तियों के अनुसार सभी रिक्त पदों पर स्थानांतरण करने की मांग उठाई। बैठक में जनपदीय कोषाध्यक्ष प्यारेलाल चौधरी, हरीश पांडेय, ललित बसेड़ा, भीमराज भंडारी, रवि पांडेय, त्रिलोचन जोशी, चंद्रमोहन बिष्ट, महिमन जोशी, भुवन पांडेय, मनोज कुमार, राजेंद्र जोशी, कैलाश भट्ट, कवींद्र लाल, नारायण दत्त पंत सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें