धारचूला (पिथौरागढ़)। जीआईसी पांगू में बुधवार को पुनर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रं गीत, कुमाऊंनी, हिंदी, नेपाली, कत्थक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ रं समाज की प्रसिद्ध गायिका मंशा कुटियाल की टीम ने ‘पधारो ज्ञान की देवी हृदय मन मंदिर में’ गीत से राजकीय प्राथमिक स्कूल पांगू, जीआईसी पांगू, पूर्व छात्रा मीरा ह्यांकी, पुष्पा होतियाल और अमृता ह्यांकी की टीमों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्य आकर्षण लावण्या पतियाल का कत्थक नृत्य रहा। बेबी नैंसी एतवाल के गीतों पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन लोकेंद्र पतियाल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्य सचिव नृप सिंह नपलच्याल, सचिव पेयजल अरविंद सिंह ह्यांकी, फल सिंह रौतेला, खड़क सिंह दरियाल, पूर्व शिक्षक पीडी कांडपाल, छवि नाथ यादव, सुंदर सिंह दुग्ताल, दौलत सिंह फकलियाल, विश्व प्रशिद्ध पर्वतारोही चंद्र प्रभा एतवाल, सरोजनी ह्यांकी, वंदना ह्यांकी, गुंजन ह्यांकी, डॉ. रवि पतियाल, प्रभारी प्रधानाचार्य राकेश सिंह, लक्ष्मण सिंह ह्यांकी, रतन सिंह ह्यांकी समेत तमाम लोग मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार के कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए।