फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीड़ीचामा सड़क पहुंची तो खिले ग्रामीणों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट और मुनस्यारी के बेहद दुर्गम क्षेत्र सीड़ी और चामा गांवों तक सड़क कटिंग के लिए जेसीबी पहुंचते ही ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि अब गांवों तक वाहन पहुंचने से उनको समस्याओं से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


सीड़ी गांव मुनस्यारी में तो चामा डीडीहाट विधानसभा का बेहद दुर्गम क्षेत्र है। दोनों गांवों की आबादी करीब तीन हजार है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क के लिए आंदोलन कर रहे थे। उन्हें कठोर चट्टानों से जान जोखिम में डाल सफर करना पड़ता था। वन अभयारण्य क्षेत्र में आने से गांव में विकास ठप पड़ गया था। धारचूला विधायक हरीश धामी के प्रयासों से 2015 में सड़क आदिचौरा से सीड़ी और चामा गांवों के लिए 13 किमी सड़क स्वीकृत हुई।

कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई के अंतर्गत एसएमएस कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बेहद दुर्गम माने जाने वाले क्षेत्र में सड़क कटिंग का कार्य शुरू किया। 13 किमी मार्ग के 10 किमी में दुर्गम और कठोर चट्टानें काटने में ठेकेदार कंपनी को डेढ़ वर्ष का समय लग गया। दुर्गम राहों को पार कर सोमवार को जब पोकलैंड सड़क कटिंग करते हुए गांव में पहुंची तो ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चामा के प्रधान प्रेम सिंह चौहान ने बताया कि सड़क के लिए ग्रामीणों ने लंबा संघर्ष किया। उसी का नतीजा है कि आज गांव तक सड़क पहुंच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें