पिथौरागढ़। जिला ताइक्वांडो सेवा समिति की ओर से कराई गई कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने रेड, ब्लू, ग्रीन, यलो बेल्ट हासिल की। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के विजयत खत्री. आयुष, साहिल, चिराग बिष्ट ने रेड बेल्ट, आयुष ब्लू बेल्ट, नौयल ने ग्रीन बेल्ट, श्रीहरि, अक्षिता सक्सेना ने यलो बेल्ट, जूनियर आर्मी पब्लिक स्कूल की तनिष्का सिंह ने ब्लू बेल्ट, अंभार्या, गौरवी चंद, भव्या शाही, अक्षित शाही पियूष, ऋषभ, साहिल सिंह ने ग्रीन बेल्ट, पृथ्वी चंद, रोशन पांडे, साक्षित, भाव्या, जय, आदित्य, अवी, अनिषा गुप्ता, गौरव ने यलो बेल्ट हासिल की।
सेंटर स्कूल के सक्षम चंद, सक्षम गोस्वामी ने यलो बेल्ट, न्यू बिरयरशिबा स्कूल के रुद्र सिंह, आयुष दुग्ताल, योगेंद्र ने ग्रीन बेल्ट, स्प्रिंगडेल की अर्चना ने ब्लू बेल्ट, आदित्य पांडे ने ग्रीन, दयानंद स्कूल के लक्की कुमार ने ग्रीन, आ शीष कुमार ने यलो बेल्ट, ग्रीनवैली स्कूल के अनुराग कुमार ने ग्रीन बेल्ट हासिल की। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर ताइक्वांडो सेवा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, कोच सुरेश सिंह ने शुभकामना दी है।