पिथौरागढ़/नाचनी। स्कूलों में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में बेहतर परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज मायालेख में प्रभारी प्रधानाचार्य राजकुमार रावत ने इंटर की परीक्षा में राज्य की मेरिट सूची में 22वां स्थान प्राप्त करने वाली ज्योति पंत, 10वीं की परीक्षा में प्रदेश में 16वां स्थान हासिल करने वाले गौरव पंत को सम्मानित किया।
बताया कि इंटर में 20 में से 15 और 10वीं के 24 में से 10 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। संचालन प्रवक्ता रघुवीर चंद ने की। एसडीएस इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ में प्रधानाचार्य पीएस फर्स्वाण और शिक्षकों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। पीटीए अध्यक्ष शंकर राम, पूर्व पीटीए अध्यक्ष दामिनी पाटनी ने बेहतर परीक्षा परिणाम का श्रेय प्रधानाचार्य और शिक्षकों को दिया। उधर, राजकीय इंटर कॉलेज तेजम में प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक और शिक्षकों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।